MP-CG Elections 2023: सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 5.71 फीसदी और मध्य प्रदेश में 11.13% हुई वोटिंग
(Photo : X)

Madhya Pradesh- Chhattisgarh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 5.71% और मध्य प्रदेश में 11.13% मतदान दर्ज किया गया.

मध्य प्रदेश में 2 हजार 533 और छत्तीसगढ़ में 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा. 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं. नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.