चारा घोटाला: लालू यादव को जमानत के लिए करना होगा और इंतजार, झारखंड हाईकोर्ट में अब 22 नवंबर को होगी सुनवाई

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई है. दरअसल, चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार से गबन के मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी लेकिन सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए 22 नवंबर तक का वक्त मांगा है.

लालू प्रसाद यादव (Photo Credits-IANS)

बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई है. दरअसल, चारा घोटाले (Fodder Scam) से जुड़े दुमका कोषागार (Dumka Treasury) से गबन के मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी लेकिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जवाब दाखिल करने के लिए 22 नवंबर तक का वक्त मांगा है. ऐसे में झारखंड हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 22 नवंबर निर्धारित की है.

बता दें कि 25 अक्टूबर को न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ से इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 8 नवंबर की तिथि निर्धारित की थी. लालू प्रसाद चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं. वह फिलहाल रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं. यह भी पढ़ें- लालू यादव से रिम्स अस्पताल में मिले तेजप्रताप, भेंट में पिता को दी 'भगवद् गीता'.

लालू यादव ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 18 अक्टूबर को झारखंड हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी. दुमका कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को पिछले साल 24 मार्च को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) के तहत सात-सात वर्ष बामशक्कत कैद की सजा सुनाई थी. इस मामले में उन पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था.

लालू यादव पर दुमका कोषागार से तीन करोड़ 13 लाख रुपये गबन के आरोप हैं. लालू प्रसाद ने जमानत के लिए अपनी बीमारी का हवाला दिया है और कहा है कि वह रिम्स में भर्ती हैं और कई बीमारियों से ग्रसित हैं. मधुमेह, हृदय और किडनी के मरीज हैं. उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है. बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इस मामले में जमानत दी जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट