देश

Haryana Govt Crisis: क्या संकट में है हरियाणा सरकार? 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कही ये बात- VIDEO

हरियाणा सरकार में शामिल तीन निर्दलीय विधायकों ने बीते मंगलवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया, जिसके चलते नायब सरकार अल्पमत में आ गई है. विधायक सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंदर ने चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस सियासी घटनाक्रम से हरियाणा में राजनीतिक संकट के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि, सरकार को 4 महीने तक कोई खतरा नहीं है.

Haryana Govt Crisis: क्या संकट में है हरियाणा सरकार? 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कही ये बात- VIDEO
Photo- ANI

Haryana Govt Crisis: हरियाणा सरकार में शामिल तीन निर्दलीय विधायकों ने बीते मंगलवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया, जिसके चलते नायब सरकार अल्पमत में आ गई है. विधायक सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंदर ने चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस सियासी घटनाक्रम से हरियाणा में राजनीतिक संकट के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि, सरकार को 4 महीने तक कोई खतरा नहीं है. दरअसल, हरियाणा में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में विधानसभा चुनाव तक हरियाणा में अल्पमत की सरकार चलेगी.

इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि उनके पास 47 विधायकों का समर्थन है. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार को कोई दिक्कत नहीं हैं. सरकार पूरी मजबूती से काम कर रही है. कांग्रेस के लोग जानबूझकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं कि सरकार अल्पमत में है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने अंबाला में किया रोड शो, जनता से की BJP को वोट देने की अपील- VIDEO

हरियाणा सरकार को कोई दिक्कत नहीं हैं: सीएम नायब  सैनी

कई विधायक हमारे संपर्क में हैं: मनोहर लाल खट्टर

वहीं इस मामले पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम के बीच कौन कहां जा रहा है, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. कई विधायक हमारे संपर्क में हैं. किसी को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए. दरअसल, तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने पर कांग्रेस ने हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू करने और सीएम नायाब सिंह सैनी के इस्तीफे की मांग कर दी थी.

हरियाणा में बहुमत साबित करने का लिए क्या है जादुई आंकड़ा?

हरियाणा विधानसभा में कुल 88 सदस्य हैं. इसलिए बहुमत का आंकड़ा 45 है. मौजूदा समय में सैनी सरकार के पास 43 विधायकों का समर्थन है. इनमें एक HLP और 2 निर्दलीय विधायक शामिल हैं. इसका मतलब यह है कि बीजेपी सरकार को बहुमत के लिए सिर्फ 2 विधायकों की जरूरत है. हालांकि, बीजेपी का दावा है कि उसके अपने 40 विधायक, दो निर्दलियों, JJP के 4 विधायक और गोपाल कांडा को मिलाकर कुल 47 विधायक हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).