Rohini Acharya Political Exit: बिहार चुनाव में हार के बाद RJD में घमासान! रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, परिवार से नाता तोड़ने का किया ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के बाद RJD परिवार के भीतर हलचल थम नहीं रही है.
Rohini Acharya Political Exit: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के बाद RJD परिवार के भीतर हलचल थम नहीं रही है. नतीजे आने के एक दिन बाद जहां तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'फेलस्वी' कहा था, वहीं अब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बड़ा धमाका कर दिया है. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की घोषणा कर दी है, जिसके बाद सियासी हलकों में खलबली मच गई है.
रोहिणी आचार्य ने परिवार से तोड़ा नाता
I’m quitting politics and I’m disowning my family …
This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do …nd I’m taking all the blame’s
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 15, 2025
संजय यादव और रमीज पर लगाया बड़ा आरोप
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखते हुए दावा किया कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें राजनीति से हटने और परिवार से अलग होने का दबाव बनाया. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह सारी गलती अपने ऊपर ले रही हैं. उनके इस बयान ने RJD खेमे में नई चर्चा छेड़ दी है. यह पहला मौका नहीं है जब परिवार के भीतर से आवाजें उठी हैं, लेकिन रोहिणी का इतना बड़ा कदम चुनावी हार के बीच पार्टी के संकट को और गहरा करता दिख रहा है.
तेज प्रताप पहले ही पकड़ चुके हैं अलग राह
रोहिणी के बयान से एक दिन पहले तेज प्रताप यादव ने भी चुनाव नतीजों के बाद अपने छोटे भाई तेजस्वी पर खुलकर हमला बोला था. तेज प्रताप ने तेजस्वी को 'फेलस्वी' कहकर तंज कसा और पीएम मोदी व एनडीए नेताओं की जमकर तारीफ की. तेज प्रताप तो पहले ही परिवार से अलग होकर अपनी नई पार्टी बना चुके हैं, हालांकि चुनाव में उन्हें खुद जीत नहीं मिली.
महागठबंधन की हार से बढ़ा RJD में असंतोष
बिहार में एनडीए ने 202 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया. हार के बाद RJD में नेतृत्व और रणनीति पर सवाल उठ रहे थे. अब रोहिणी के बयान ने पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेद को खुलकर सामने ला दिया है. RJD की ओर से अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पूरे मुद्दे को लेकर पार्टी कैडर में बेचैनी साफ देखी जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2025 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

