लोकसभा चुनाव 2019: रमजान के दौरान वोटिंग पर टीएमसी नेता ने उठाए सवाल, कहा- रोजे के दौरान लोग कैसे डालेंगे वोट

कोलकाता के मेयर और तृणमूल कांग्रेस के नेता फिरहाद हाकिम चुनाव की तारीखों से खुश नहीं है. उनका कहना है कि चुनाव के समय मुस्लिमों का रोजा होगा. इस बात पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए था.

फिरहाद हाकिम (Photo-ANI)

लोकसभा चुनाव 2019 (General Election 2019) की तारीख का ऐलान हो चुका है. देश में 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव 7 चरणों में होंगे. 11 अप्रैल से शुरू होकर चुनाव 19 मई तक चलेंगे. चुनावों के नतीजे 23 मई को आएंगे. चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से जुट गईं हैं. इसी बीच कोलकाता (Kolkata) के मेयर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता फिरहाद हाकिम (Firhad Hakim) चुनाव की तारीखों से खुश नहीं है. उनका कहना है कि चुनाव के समय मुस्लिमों का रोजा होगा. इस बात पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए था.

हाकिम ने कहा, 'चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और हम उसका सम्मान करते हैं. हम उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहते हैं. लेकिन 7 चरणों में चुनाव बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए मुश्किल होगा. यह उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल होगा जिनका उस समय रमजान चल रहा होगा.' यह भी पढ़ें- आचार संहिता लागू होते ही निर्मला सीतारमण को छोड़नी पड़ी स्पेशल फ्लाइट, सरकारी गाड़ी में बैठने से भी किया इनकार

उन्होंने कहा, 'इन तीन राज्यों में अल्पसंख्यक आबादी काफी ज्यादा है. वह रोजा रखकर वोट डालेंगे. चुनाव आयोग को इस बात को अपने दिमाग में रखना चाहिए. बीजेपी चाहती है कि अल्पसंख्यक अपना वोट न डालें. लेकिन हम इससे चिंतित नहीं हैं. लोग बीजेपी हटाओ-देश बचाओ को लेकर प्रतिबद्ध हैं.'

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Speech: कांग्रेस ‘एंटी-रिफॉर्म और स्वार्थी’, नकारात्मक राजनीति से देश को नुकसान पहुंचा रही- पीएम नरेंद्र मोदी (Watch Video)

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड