कोरोना संकट: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई महानगर क्षेत्र में लोगों के अंतर-जिला आवाजाही की दी इजाजत

कोरोना महामारी का कोहराम लगातार जारी है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन 5.0 चल रहा है. आर्थिक मोर्चे को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने इसे अनलॉक 1 नाम दिया हुआ है. जिसके तहत कई तरह की छूट दी गई है. कोरोना को लेकर देश में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. इसी बीच महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है.राज्य सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र में लोगों के अंतर-जिला आवाजाही की इजाजत दी है.

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: ANI)

मुंबई. कोरोना (Coronavirus Outbreak) महामारी का कोहराम लगातार जारी है. कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0 in India) चल रहा है. आर्थिक मसले को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने इसे अनलॉक 1 (Unlock 1) नाम दिया हुआ है. जिसके तहत कई तरह की छूट दी गई है. कोरोना को लेकर देश में महाराष्ट्र (Maharashtra) टॉप पर बना हुआ है. मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. इसी बीच महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Uddhav Govt) ने एक बड़ा फैसला लिया है.राज्य सरकार ने मुंबई (Mumbai) महानगर क्षेत्र में लोगों के अंतर-जिला आवाजाही की इजाजत दी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के तहत नगर निगमों के क्षेत्र के भीतर लोगों की अंतर-जिला आवाजाही को बिना किसी पाबंदी के अनुमति दी जाएगी. सूबे में पिछले 24 घंटे में एक पुलिसकर्मी की मौत कोरोना के चलते हुई है.राज्य में अब तक 2 हजार 557 पुलिसकर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से 30 लोगों की जान गई है. यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के PWD मंत्री अशोक चव्हाण ने कोरोना वायरस को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

ANI का ट्वीट-

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने कोरोना के चलते लॉकडाउन को पूरे राज्य में 30 जून तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है. इस दौरान कुछ पाबंदियों में ढील देने और ‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत गतिविधियों को फेज के हिसाब से शुरू करने का ऐलान किया है.

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हजार 860 हो गई है. जिसमें 39 हजार 944 कोरोना के एक्टिव केस हैं. अच्छी खबर यह है कि 32 हजार 329 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं. सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 हजार 587 पहुंच गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना