देश

महाराष्ट्र के PWD मंत्री अशोक चव्हाण ने कोरोना वायरस को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

कोविड-19 से संक्रमित महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण अब ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. गुरुवार को पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अव्हाड ने क्वारंटीन में समय बिताया और फिर उन्हें एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और उसके बाद भी वह घर पर आइसोलेशन में रहे.

महाराष्ट्र के PWD मंत्री अशोक चव्हाण ने कोरोना वायरस को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
अशोक चव्हाण (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 4 जून: कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) अब ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. गुरुवार को पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया था, लेकिन उनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे. 24 मई को उनके गृह स्थान नांदेड़ में और फिर उसके अगले दिन मुंबई के एक निजी अस्पताल में उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया था.

उपचार पूरा होने के बाद चव्हाण को गुरुवार दोपहर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन प्रोटोकॉल के अनुसार वह अभी भी क्वारंटीन में रहेंगे. चव्हाण, कैबिनेट के दूसरे सदस्य हैं, जिन्हें कोरोना संक्रमण हुआ. इससे पहले अप्रैल में आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड संक्रमित पाए गए थे.

यह भी पढ़ें: विजय माल्या अभी भारत नहीं आएगा, UK हाई कमीशन ने कहा- प्रत्यर्पण कानूनी मसले सुलझने तक मुमकिन नहीं; हल करने की कोशिश जारी

अव्हाड ने क्वारंटीन में समय बिताया और फिर उन्हें एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और उसके बाद भी वह घर पर आइसोलेशन में रहे. मई के आखिर से उन्होंने अपनी मंत्रिस्तरीय जिम्मेदारियों को फिर से संभालना शुरू किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).