एक तरफ जहां चंद्रयान-3 पूरे भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पर राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इस कामयाबी का क्रेडिट पूर्व प्रधानमंत्रियों को दिया है. कांग्रेस महासचिव संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसरो का सपना देखा था. जिसे इंदिरा गांधी ने पूरा किया. राजीव गांधी और डॉ मनमोहन सिंह ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. ये सभी के लिए बहुत गर्व का पल है. जब हम चंद्रमा पर विजय प्राप्त करने के लिए चंद्रयान-3 को उड़ान भरते हुए देख रहे हैं."
चंद्रयान 3 (#Chandrayan3) के सफल प्रक्षेपण के बाद कांग्रेस (#Congress) और भाजपा (#BJP) में श्रेय लेने की होड़ भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (#KCVenugopal) ने 'इसरो' (#ISRO) की स्थापना को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (#JawaharlalNehru) का… pic.twitter.com/JUWiNx5yiZ
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 15, 2023
तो वहीं भाजपा की तरफ से जवाब देते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इसरो की स्थापना की तारीख याद दिलाते हुए कहा कि इसरो की स्थापना अगस्त 1969 में हुई थी, जबकि जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु मई 1964 में हुई थी.











QuickLY