RSS पर कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी का विवादित बयान, कहा- संघ आतंकवाद का प्रतीक, गांधी की हत्या में था शामिल
संघ को लेकर पक्ष-विपक्ष की लड़ाई में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस कड़ी में अब कांग्रेस के विधायक ने आग उगलने वाला बयान दिया है. रीवा जिले के गुढ़ से कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने मंगलवार को कहा कि ये लोग देश में नफरत कामाहौल बना रहे हैं, धर्म के नाम पर माहौल को भड़काया जा रहा है.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को लेकर बहस अब तीखा मोड़ ले चुकी है. संघ को लेकर पक्ष-विपक्ष की लड़ाई में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस कड़ी में अब कांग्रेस के विधायक ने आग उगलने वाला बयान दिया है. रीवा जिले के गुढ़ से कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वो संगठन है जिसने महात्मा गांधी को मारा था. ये लोग देश में नफरकामाहौल बना रहे हैं, धर्म के नाम पर माहौल को भड़काया जा रहा है.
कांग्रेस विधायक ने कहा कि संघ वालों ने कभी भी तिरंगा नहीं फहराया. ये लोग आतंकवाद के प्रतीक हैं. बता दें कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में संघ के ऊपर की गई उस टिप्पणी के बाद से मामले में बयानबाजी तेज हो गई है, जिसमें पार्टी ने वादा किया है कि वह सरकारी स्थानों में आरएसएस की शाखाओं पर बैन लगाएगी. यह भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह का कांग्रेस को करारा जवाब, कहा-सरकारी दफ्तरों में संघ की शाखा लगाने से कोई रोक नहीं सकता
RSS is the organization that killed Mahatma Gandhi. They’re creating an environment of hatred in the country on religious lines. They never hoisted the Indian flag; they’re the symbol of terrorism: Sunderlal Tiwari, Congress MLA from Madhya Pradesh's Rewa pic.twitter.com/AZu0YrlQdM
— ANI (@ANI) November 13, 2018
कांग्रेस के इस घोषणा पत्र पर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है. आरएसएस की शाखाओं में सरकारी कर्मचारियों के जाने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कांग्रेस के वचनपत्र (चुनाव घोषणा पत्र) में किए गए वादे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि संघ के हर आयोजन में सभी को जाने की छूट रहेगी. सीएम ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए खरगोन में कहा "संघ की शाखाएं सरकारी कार्यालयों में भी लगेगी और सरकारी कर्मचारी भी आरएसएस की शाखा में हिस्सा लेंगे. कोई इस पर रोक नहीं लगा सकता".
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

