देश

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी सांसदों की बुलाई वर्चुअल बैठक

अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार को पार्टी के लोकसभा सदस्यों की बैठक बुलाई है. कांग्रेस सूत्रों न बताया कि चीन सीमा के ताजा हालात और कोरोना के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था बैठक के मुद्दे हो सकते हैं. पार्टी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आरोपों का खंडन किया है.

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी सांसदों की बुलाई वर्चुअल बैठक
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली, 11 जुलाई: अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार को पार्टी के लोकसभा सदस्यों की बैठक बुलाई है. कांग्रेस (Congress) सूत्रों न बताया कि चीन सीमा के ताजा हालात और कोरोना के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था बैठक के मुद्दे हो सकते हैं. इन मुद्दों को लेकर सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है.

यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है, जब सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन (Rajiv Gandhi Foundation) की फंडिंग की जांच के लिए अंतर-मंत्रालयी जांच समिति गठित की है. पार्टी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आरोपों का खंडन किया है.

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-सरकार की जिम्मेदारी है कि वे मुश्किल दौर में देशवासियों का सहारा बनें न कि मुसीबत का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करे

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा, "क्या मोदी सरकार इसकी जांच कराएगी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को विदेशी स्रोतों सहित किन-किन स्रोतों, लोगों, संगठनों और सरकारों से चंदा मिले हैं?"

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).