मायावती ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला, कहा- यूपी की जनता उनके स्वार्थ व नाटकबाजी से रहे सर्तक

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है. बीएसपी चीफ ने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा में मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो रही है.

बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पर निशाना साधा है. बीएसपी चीफ ने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो रही है, लेकिन अब तक प्रियंका ने इस मामलें में कुछ नहीं कहा है. ना ही उन्होंने कोटा जाकर किसी मृतक बच्चे की मां से मुलाकात की. यह उनके राजनीतिक स्वार्थ को दिखाता है.

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा “कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से माओं का गोद उजड़ना अति-दुःखद व दर्दनाक. तो भी वहाँ के सीएम श्री गहलोत स्वयं व उनकी सरकार इसके प्रति अभी भी उदासीन, असंवेदनशील व गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय.” प्रियंका गांधी लखनऊ हिंसा के आरोपी सदफ जफर के परिवार वालों से जा रही थीं मिलने, पुलिस ने काफिले को रोका

उन्होंने आगे कहा “किन्तु उससे भी ज्यादा अति दुःखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना. अच्छा होता कि वह यू.पी. की तरह उन गरीब पीड़ित माओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं.”

मायावती ने कहा कि यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘माओं‘‘ से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यूपी पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी. जिससे यूपी की जनता को सर्तक रहना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाराणसी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक दुधमुंही बच्ची के माता-पिता की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा था.

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी सरकार ने नागरिक प्रदर्शनों को दबाने के लिए ऐसी अमानवीयता दिखाई है कि एक छोटे से बच्चे को मां-बाप से जुदा कर दिया है. चंपक की तबीयत खराब हो गई है लेकिन बीजेपी सरकार की खराब नीयत पर कोई असर नहीं पड़ा है. चंपक के माता-पिता शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के चलते जेल में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस सरकार का नैतिक कर्तव्य है कि वह इस बच्चे की बेगुनाह मां को घर जाने दे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट