BJP Suspends Nupur Sharma: बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है. बीजेपी ने उनके खिलाफ पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया है. वहीं नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया गया है. नवीन कुमार जिंदल, दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड हैं.
पार्टी इन दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी किया गया है. पत्र में कहा गया कि बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है. पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है. भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है. पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है.
नूपुर शर्मा बीजेपी से निलंबित:
BJP suspends Nupur Sharma and Naveen Jindal from party's primary membership pic.twitter.com/QkqkvMdLNF
— ANI (@ANI) June 5, 2022











QuickLY