Rahul Gandhi: 'बीजेपी सांसद ने मुझे धकेला, कैमरे में सब कैद है', प्रताप सारंगी को धक्का देने के आरोप पर बोले राहुल गांधी (Watch Video)
Photo- Rahul Gandhi | ANI

Rahul Gandhi: संसद में बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच विवाद का मामला गरमा गया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में प्रवेश करते वक्त बीजेपी सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और धमकाया. उन्होंने कहा, "बीजेपी सांसद ने पहले मुझे धकेला है और कैमरे में यह सब कैद है. यह हमारा अधिकार है कि हम संसद में जाएं. असली मुद्दा यह है कि संविधान पर हमला हो रहा है." वहीं, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जिसकी वजह से वह उनके ऊपर गिर गए और उन्हें चोट लग गई.

यह घटना संसद के बाहर हुई और दोनों पक्ष अपने-अपने आरोपों पर अड़े हैं. मामले की वीडियो फुटेज को लेकर भी चर्चा हो रही है.

ये भी पढें: Rahul Gandhi Pushed BJP MP? संसद के बाहर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद को दिया धक्का! घायल प्रताप सारंगी ने लगाया आरोप

प्रताप सारंगी को धक्का देने के आरोप पर क्या बोले राहुल गांधी?