देश

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के अनुमान को किया खारिज, कहा- 14 नवंबर को होगा क्लीन स्वीप

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के अनुमान को सिरे से नकार दिया है, जिसमें बताया गया है कि बिहार में एनडीए सरकार वापसी कर रही है.

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के अनुमान को किया खारिज, कहा- 14 नवंबर को होगा क्लीन स्वीप
(Photo : X)

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के अनुमान को सिरे से नकार दिया है, जिसमें बताया गया है कि बिहार में एनडीए सरकार वापसी कर रही है.

एग्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव ने क्या कहा

तेजस्वी यादव ने कहा कि एग्जिट पोल दिखाने वाले चैनलों ने तो 11 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर भी चला दी थी. अब इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में किस स्तर की पत्रकारिता हो रही है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने इस चुनाव में बदलाव के लिए वोट किया है और हम लोग क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं. यह भी पढ़े: Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव परिणाम से पहले पटना में जश्न की तैयारी, BJP कार्यकर्ता 501 किलो लड्डू बनाने में जुटे; VIDEO

महागठबंधन की होगी जीत

तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि इस बार हम क्लीन स्वीप के लिए तैयार हैं. महागठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगा. भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मतगणना को धीमा करने, जिला मुख्यालयों पर फ्लैग मार्च निकालने या ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हमारे लोग डरेंगे नहीं. हम वोट चुराने की किसी भी कोशिश को रोकेंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े.

सर्वे सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव

एग्जिट पोल का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम न तो खुश हैं और न ही सर्वे को लेकर कोई गलतफहमी पालते हैं. ये सर्वे सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव हैं, जो अफसरों के दबाव में लाए जाते हैं. यह सिर्फ प्रोपेगैंडा है। इस बार वोटिंग की काउंटिंग में गड़बड़ी नहीं होने देंगे. दावा किया कि 18 तारीख को सरकारी नौकरी देने वाली सरकार शपथ लेगी.

जनता ने सरकार के खिलाफ किया मतदान

उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने इस सरकार के खिलाफ भारी मतदान किया है और बदलाव आ रहा है. अब अगर-मगर की कोई गुंजाइश नहीं बची है. मैं पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. हमने पहले कहा था कि नतीजे 14 तारीख को घोषित होंगे और शपथ ग्रहण समारोह 18 तारीख को होगा। यह जरूर होगा। हमें जो फीडबैक मिल रहा है, उससे पता चलता है कि भाजपा और एनडीए अपनी जमीन खो रहे हैं; लोग बेचैन और चिंतित हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार में जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। एनडीए गलतफहमी में है कि जनता ने उन्हें वोट किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2025 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).