Bihar: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ गांधी मैदान में किया विरोध प्रदर्शन, कहा- कृषि कानून किसान विरोधी हैं
देश के कई राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जगह-जगह पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाए रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार यानि आज बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
पटना, 5 दिसंबर: देश के कई राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जगह-जगह पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाए रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार यानि आज बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) स्थित गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आरजेडी (RJD) नेता ने इस दौरान ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, 'कृषि कानून किसान विरोधी हैं, हमारी मांग है कि जो किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहें हैं उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए. हम किसानों की मांगों के साथ हैं.'
इससे पहले तेजस्वी यादव ने बीते शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि, 'एग्रीकल्चर सेक्टर को भी प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है. हम सब लोगों ने नोटबंदी और जीएसटी (GST) को भी देखा है, ये सरकार हमेशा आकर कहती है कि ये फायदे के लिए है लेकिन जब चार-पांच सालों के बाद फायदा पूछा जाता है तो कहने की स्थिति में नहीं होती और मुद्दे से भटकाती है.
बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान में कृषि क़ानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "कृषि क़ानून किसान विरोधी हैं, हमारी मांग है कि जो किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहें हैं उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए। हम किसानों की मांगों के साथ हैं।" #FarmLaws pic.twitter.com/nbrzXi4epe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2020
बता दें कि देश के कई हिस्सों में कृषि कानून के तीन नए नियमों को लेकर मोदी सरकार (Modi Govt) के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. सरकार की तरफ से उन्हें मनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक तीनों कानून सरकार की तरफ से वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक उनका आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

