देश

नागरिकता संशोधन कानून: देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बांग्लादेशी भी बरसा रहे थे पत्थर, जामिया नगर से हुई थी हिंसा की शुरुआत

देश में भर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे बबाल में एक डराने वाला सच भी सामने आया है. हिंसा फैलाने वालों में हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्हें इतना भर बताया-समझाया गया है कि उन्हें भारत से वापस बांग्लादेश भगा दिया जाएगा. अब तक परदे के पीछे छिपा यह सच तब सामने आया, जब दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने जामिया नगर फसाद-आगजनी में 9-10 लोगों को गिरफ्तार किया.

नागरिकता संशोधन कानून: देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बांग्लादेशी भी बरसा रहे थे पत्थर, जामिया नगर से हुई थी हिंसा की शुरुआत
जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर नमाज अदा करते लोग (Photo Credits: ANI/Screengrab)

देश में भर में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर मचे बबाल में एक डराने वाला सच भी सामने आया है. हिंसा फैलाने वालों में हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्हें इतना भर बताया-समझाया गया है कि उन्हें भारत से वापस बांग्लादेश भगा दिया जाएगा. अब तक परदे के पीछे छिपा यह सच तब सामने आया, जब दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने जामिया नगर फसाद-आगजनी में 9-10 लोगों को गिरफ्तार किया. उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को राजधानी में जामिया नगर से ही हिंसा की शुरुआत हुई थी.

दिल्ली पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने जिन लोगों को अब तक हिंसा के लिए पकड़ा है, उनमें चार बंग्लादेशी हैं. चारों बांग्लादेशी अवैध रूप से लंबे समय से जिले की तैमूर नगर कॉलोनी में छिपकर रह रहे थे. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जब इनसे हिंसा में शामिल होने की वजह पूछी तो वे साफ साफ नहीं बता सके. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें तो बस इतना बताया गया था कि बांग्लादेशियों को भारत से भगाया जा रहा है."

यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून: CAA विरोधी प्रदर्शन में परोसी बिरयानी ताकि भूख न बने परेशानी, साथ ही पीने के लिए दिया गया हजारों पानी का पाउच

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार इन बांग्लादेशियों के नाम जुम्मन, अनवर काला, एनल हुसैन और युनूस बताए जाते हैं. ये चारों मादक पदार्थ बेचने का भी काला धंधा गली-मुहल्लों में करते हैं. खुद भी नशा करते हैं. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के एक पुलिसकर्मी के अनुसार, रविवार को जब ये चारों जामिया नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके में पुलिस पर पथराव कर रहे थे, उस वक्त भी नशे की हालत में थे.

इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस के हर जिले में मौजूद बांग्लादेशी प्रकोष्ठ हरकत में आ गए हैं. जिले में रह रहे बांग्लादेशियों की कुंडली जिला पुलिस खंगालने लगी है. पुलिस को इस खुलासे के बाद अंदेशा ही नहीं रह गया, वरन पुख्ता भी हो चुका है कि कहीं न कहीं राजधानी को फसाद की आग में झोंकने में ये अशिक्षित और कानून की पूरी हकीकत से अनजान चंद बांग्लादेशियों के कंधे पर बंदूक रखकर कोई और तो गोली नहीं चला या चलवा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).