विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने सिक्किम की 12 और अरुणाचल प्रदेश की 6 सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और सिक्किम (Sikkim) विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश के 6 सीटों के लिए और सिक्किम के 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. दोनों राज्यों में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के साथ मतदान होगा. इससे पहले बीजेपी ने रविवार को 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 54 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी.
अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी इस बार सभी 60 सीटों पर अकेले चुनाव में उतर रही है वहीं, बीजेपी ने 32 सीटों वाले सिक्किम विधानसभा के लिए गुरुवार को 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. बीजेपी की पहली लिस्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को मुक्तो सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. यह भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, 2 मंत्रियों और 12 विधायकों समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
Bharatiya Janata Party releases list of 18 candidates for Arunachal Pradesh and Sikkim Assembly elections; 6 names from Arunachal Pradesh and 12 from Sikkim. pic.twitter.com/XjEIeaLdt8
— ANI (@ANI) March 21, 2019
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को उस वक्त जोर का झटका लगा था, जब दो मंत्रियों और 12 विधायकों सहित कुल 15 नेताओं ने मंगलवार को पार्टी छोड़कर नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) में शामिल होने का ऐलान कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2019 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

