असम में मोबाइल इंटरनेट सेवा हुई बहाल, सीएम सर्वानंद सोनोवाल बोले- हमारी भाषा और अस्मिता पर कोई खतरा नहीं है

असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार (20 दिसंबर) से बहाल कर दी गई हैं. दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों के मद्देनजर असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 11 दिसंबर से बंद थीं.

सर्वानंद सोनोवाल (Photo Credits: Twitter@CMOfficeAssam)

असम (Assam) में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (Mobile Internet Services) शुक्रवार (20 दिसंबर) से बहाल कर दी गई हैं. दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों के मद्देनजर असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 11 दिसंबर से बंद थीं. इस बीच, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने कहा है कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन कानून से असम की संस्कृति, पहचान या लोगों को कोई खतरा नहीं है. कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं.

सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि इस कानून के कारण किसी भी तरह से असम का सम्मान प्रभावित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन हमें हमेशा मिलता रहेगा और राज्य में हम सब शांति के साथ आगे बढ़ेंगे. इससे पहले असम सरकार ने कहा था कि मोबाइल इंटरनेट सेवा शुक्रवार से बहाल कर दी जाएगी हालांकि गुवाहाटी हाईकोर्ट ने गुरुवार शाम पांच बजे ही इंटरनेट सेवा बहाल करने के आदेश दे दिए थे. यह भी पढ़ें- CAA Protest: नागरिकता कानून पर मचे बवाल से टला असम TET एग्जाम, अब 19 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी परीक्षा.

उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को भी पूरे असम में प्रदर्शन जारी रहे लेकिन इस दौरान हिंसा की कोई खबर नहीं आई. असम में विपक्षी कांग्रेस ने पूरे राज्य में ‘जन सत्याग्रह’ आयोजित किया. उनके पूर्व मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर धरने दिए.

उधर, बीजेपी विधायकों के एक समूह ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मुलाकात की और उनसे संशोधित नागरिकता अधिनियम के संबंध में लोगों के बीच भय और संदेहों को दूर करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड