महाराष्ट्र: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- आज के गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद बुधवार को एक रैली के दौरान कहा कि गोडसे ने तो गांधी को गोली मारी थी मगर मौजूदा गोडसे गांधी के हिन्दुस्तान को खत्म कर रहे हैं. जो गांधी के मानने वाले हैं, मैं उनसे कह रहा हूं कि इस वतन-ए-अजीज को बचा लो.

असदुद्दीन ओवैसी (Photo credits: ANI)

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Auranagabad) बुधवार को एक रैली के दौरान कहा कि गोडसे ने तो गांधी (Gandhi) को गोली मारी थी मगर मौजूदा गोडसे (Godse) गांधी के हिन्दुस्तान (Hindustan) को खत्म कर रहे हैं. जो गांधी के मानने वाले हैं, मैं उनसे कह रहा हूं कि इस वतन-ए-अजीज को बचा लो. उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि दिल में गोडसे की मोहब्बत और जुबान पर गांधी का नाम, ये नहीं चल सकता.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं भारत (India) के लोगों से गोडसे के बेटों को हराने और गांधी के भारत को बचाने की अपील करता हूं. बहरहाल, असदुद्दीन ओवैसी जब रैली को संबोधित कर रहे थे तब पार्टी समर्थकों ने नारेबाजी भी की. दरअसल, जावेश कुरैशी को टिकट न दिए जाने से पार्टी के कार्यकर्ता नाराज थे. यह भी पढ़ें- NRC पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- BJP को लेना चाहिए सबक, अवैध प्रवासियों के मिथक का हुआ भंडाफोड़.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद कुरैशी औरंगाबाद मध्य से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन एआईएमआईएम ने उन्हें टिकट ही नहीं दिया. इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं ने ओवैसी की रैली में हंगामा किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड