एजेंसी न्यूज

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सैम पित्रोदा की ‘नस्लीय’ टिप्पणी को सही ठहराया, कहा- भारत में सभी एक तरह नहीं दिखते

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सैम पित्रोदा की ‘नस्लीय’ टिप्पणी का बचाव करने के लिए बृहस्पतिवार को दिए अपने बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सैम पित्रोदा की ‘नस्लीय’ टिप्पणी को सही ठहराया, कहा- भारत में सभी एक तरह नहीं दिखते
(Photo : X)

बहरामपुर, 9 मई: कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सैम पित्रोदा की ‘नस्लीय’ टिप्पणी का बचाव करने के लिए बृहस्पतिवार को दिए अपने बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘‘ भारत में भी काली त्वचा वाले लोग हैं....’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बहरामपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ने पित्रोदा के सुर में सुर मिलाया. पित्रोदा ने दक्षिण और पूर्वोत्तर भारतीय लोगों की तुलना क्रमशः अफ्रीकी और चीनी लोगों से करके विवाद खड़ा कर दिया था.

चौधरी ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे देश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार, हमारी क्षेत्रीय विशेषताएं अलग-अलग हैं. हमारे हिंदुस्तान में, हमारे पास प्रोटो-ऑस्ट्रेलियाई वर्ग, ... वर्ग, मंगोलॉयड वर्ग हैं. मुझे व्यक्तिगत राय पर ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है.’’

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘हमें स्कूलों में यही सिखाया जाता है. हर कोई एक जैसा नहीं दिखता. कुछ काले हैं, अन्य गोरे हैं.’’ पित्रोदा को लोकसभा चुनाव के बीच में की गई अपनी टिप्पणी और उस पर उत्पन्न विवाद की वजह से ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).