देश

आप के विधायक आदर्श शास्त्री कांग्रेस में हुए शामिल

पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पोते और दिल्ली विधानसभा की द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक, आदर्श शास्त्री शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. दिल्ली में सत्तारूढ़ आप द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज शास्त्री ने आप से नाता तोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली.

आप के विधायक आदर्श शास्त्री कांग्रेस में हुए शामिल
आदर्श शास्त्री (Photo Credits: ANI)

पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पोते और दिल्ली विधानसभा की द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक, आदर्श शास्त्री शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. दिल्ली में सत्तारूढ़ आप द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज शास्त्री ने आप से नाता तोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली.

उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी सी चाको की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

समझा जाता है कि शास्त्री अब कांग्रेस के टिकट पर द्वारका सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. आप ने शास्त्रह का टिकट काटकर इस सीट से विनय मिश्रा को टिकट दिया है.

मिश्रा ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के पुत्र हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).