Punjab Election 2022: आप ने जारी की पहली लिस्ट, 10 विधायकों को फिर से बनाया उम्मीदवार
सीएम अरविंद केजरीवाल (File Photo)

आम आदमी पार्टी ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. आप ने पंजाब के अपने 10 विधायकों को फिर से विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है. दरअसल कुछ दिन पहले ही आप को पंजाब में बड़ा झटका लगा था और तब विधायक रूपिंदर कौन रूबी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं.