हिमाचल: दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 52 में से 51 लोगों ने दिया वोट, 99 फीसदी की रिकॉर्ड वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशीगंग पर आज मतदान हुआ, यहां रहने वाले 52 में से 51 मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया है. यहां 98.08 की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है. हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हो चुका है. हमीरपुर में 54%, किन्नौर में 55%, मंडी में 60%, ऊना में 58%, कुल्लू में 57%, सोलन में 56%, बिलासपुर में 54% वोटिंग हुई. शाम 5 बजे वोटिंग खत्म हो जाएगी