PM Modi Reviews Rainfall Situation in India: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश, पीएम मोदी ने स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय प्रशासन, NDRF-SDRF को दिए ये निर्देश
Photo-ANI

 PM Modi Reviews Rainfall Situation in India: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में जारी भारी बारिश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कुछ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में स्थिति का जायजा लिया. प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार पीएम मोदी ने स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें को कहा कि प्रभावित लोगों के लिए काम करें. बता दें कि  दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते कुछ राज्यों में जहां आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं कुछ राज्यों में बाढ़ की स्थित पैदा हो गई है.

बारिश की बात करें तो दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में हादसे ही हो रहे हैं.  भारी बारिश की बात करें तो सिर्फ यूपी में बीते 24 घंटे में 36 लोगों की मौत हुई है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली,हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,उत्तराखंड में भी कई हादसे हुए हैं. कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान आने जाने के साथ ही खाने पीने को लेकर दिक्कत हो रही है.

Tweet: