Diwali 2023: पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा- आपकी सेवा के चलते भारत की भूमि सुरक्षित- VIDEO

देशभर में आज दिवाली बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है. दिवाली के इस पर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आपके चलते ही भारत की भूमि सुरक्षित हैं

PM Narendra Modi (Photo Credits ANI)

Diwali 2023: देशभर  में आज दिवाली बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है. दिवाली के इस पर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आपके चलते ही भारत की भूमि सुरक्षित हैं. वहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसमें भारत से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे अहम समय में यह बहुत जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें, देश में शांति का वातावरण बना रहे और इसमें आपकी बहुत बड़ी भूमिका है. भारत तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी सेना अपनी सीमाओं पर हिमालय की तरह अटल और अडिग खड़ी हैं.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है जहां भगवान राम हैं और मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं वह स्थान किसी भी मंदिर से कम नहीं है...जहां आप हैं, वहीं मेरा त्योहार है. यह भी पढ़े: Diwali 2023: देशभर में दीपावली की धूम, पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा के पास सुदूर हिमाचल में सैनिकों के साथ मनाई दिवाली (See Pics)

Video:

पीएम मोदी में अपने संबोधन में सेना के जवानों की तारीफ़ करते हुए कहा कि पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है. पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्य निष्ठा की पराकाष्ठा है. परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है. आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है. उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है और देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड