देश

PM Modi Birthday: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा पखवाड़े की शुरुआत, रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज बिहार भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की गई. सेवा पखवाड़े के तहत आज भाजयुमो बिहार प्रदेश द्वारा रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और व्यक्तित्व तथा उनके प्रधानमंत्री के तौर पर किए गए कार्यों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

PM Modi Birthday: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा पखवाड़े की शुरुआत, रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Photo- @BJP4India/X

पटना, 17 सितंबर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज बिहार भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की गई. सेवा पखवाड़े के तहत आज भाजयुमो बिहार प्रदेश द्वारा रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और व्यक्तित्व तथा उनके प्रधानमंत्री के तौर पर किए गए कार्यों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े भी उपस्थित रहे. इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं को चित्र के माध्यम से दर्शाया गया. साथ ही, उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से जुड़ी तस्वीरों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है.

इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नरेंद्र मोदी के विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया के स्तर पर भारत को स्थापित करने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं, विश्व की राजनीति में चमकते सूर्य हैं. आज दुनिया का कोई भी देश भारत की ओर मित्रता बढ़ाने को लेकर देख रहा है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्‍मू-कश्‍मीर में मनोज सिन्हा ने रामबन-गूल मार्ग पर बेली ब्रिज का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्मयोगी बताते हुए उन्होंने कहा कि आज नए भारत का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल गरीबों, पिछड़ों,युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए योजनाएं बनाई बल्कि उन्हें सरजमीं पर उतारा. आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है. इस अभियान के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा पखवाड़ा उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस पखवाड़े में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).