PM Modi Visits Ailing Mother Video: मां का हाल जानने अहमदाबाद के अस्पताल पहुंचे PM मोदी
(Photo Credits: ANI)

PM Modi Visits Ailing Mother: पीएम मोदी मां से मिलने के लिए अहमदाबाद के अस्पताल पहुंच गए हैं. सीएम भूपेंद्र पटेल अस्पताल पहुंच चुके हैं. बीजेपी के कई विधायक भी पहले से वहां पर मौजूद है. हॉस्पिटल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है. सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि पीएम मोदी की मां की हालत स्थिर है.

हीराबेन अभी गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकजभाई के साथ रायसन में वृंदावन बंगला-2 में रह रही हैं. हीराबेन का जन्म 18 जून 1923 को हुआ. इस साल उन्होंने 18 जून को अपने जीवन के 100वें साल में प्रवेश किया था.