हमने ट्रकों में और बसों के ऊपर सवारियों को बैठे हुए कई बार देखा है, लेकिन ई-रिक्शा में सवारी को छत पर बैठे हुए बहुत कम देखा है. लेकिन इंदौर की सड़कों पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है, यहां पर एक ई-रिक्शा चालक ने सवारी को सीधे ऊपर ही बिठा दिया. इसके साथ इस ई-रिक्शा में आप देख सकते है की अंदर भी जमकर सवारियां भरी हुई. ऊपर बैठा शख्स अपना सामान लेकर छत पर बैठा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे है. ये रिक्शा चालक अपने साथ -साथ सवारियों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहा है. इस दौरान रिक्शा चालक कहता है की ,' उसे पता ही नहीं की सवारी छत पर बैठी, जबकि उसे ऐसे लगा जैसे वो पीछे बैठा है. ये भी पढ़े :Video: अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ जमकर बवाल, गुस्साई महिला ने कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, इंदौर की घटना का वीडियो वायरल
ई-रिक्शा की छत पर बैठी सवारी
इंदौर - लोगों की जान से खिलवाड़, ई-रिक्शा की छत पर सवारी को बैठा सड़कों पर दौड़ाया, देखें VIDEO #Indore #ElectricRickshaw #ERickshaw #Indore @CP_INDORE @MPPoliceDeptt #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/jfYHRVxMe3
— Peoples Samachar (@psamachar1) August 24, 2024













QuickLY