लखनऊ में एक और युवक को पिटबुल कुत्ते ने गंभीर रूप से जख्मी किया

पिटबुल हमले की एक अन्य घटना में गोमती नगर इलाके में सैर कर रहे एक युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया. युवक के हाथ में गंभीर जख्म हो गया. कुत्ता तभी पीछे हटा, जब कुछ राहगीर युवक को बचाने आए और उसे भगाने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया.

Pitbull Dog (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 11 सितंबर: पिटबुल हमले की एक अन्य घटना में गोमती नगर इलाके में सैर कर रहे एक युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया. युवक के हाथ में गंभीर जख्म हो गया. कुत्ता तभी पीछे हटा, जब कुछ राहगीर युवक को बचाने आए और उसे भगाने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया. कुत्ते का मालिक कुत्ते के साथ मौके से फरार हो गया, जबकि युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया.

बाद में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने कहा कि वे कुत्ते के मालिक का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. यह भी पढ़ें : गुजरात: सूरत में रसायन फैक्टरी में आग लगने से एक मजदूर की मौत, 20 अन्य घायल

लखनऊ में यह दूसरा पिटबुल हमला है. इससे पहले जुलाई में 82 वर्षीय एक महिला को उसके पालतू कुत्ते ने मार डाला था.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड