News

VIDEO: फतेहपुर में शराब लेकर जा रहा पिकअप हुआ पलटी, लोगों में मची लुटने की होड़, वीडियो हुआ वायरल

पिछले दिनों एक मछली से भरा पिकअप वाहन एक जगह टकरा गया था और पूरी मछलियां सड़क पर बिखर गई थी. वहां मौजूद लोगों में इन मछलियों को लुटने की होड़ मच गई थी. अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: फतेहपुर में शराब लेकर जा रहा पिकअप हुआ पलटी, लोगों में मची लुटने की होड़, वीडियो हुआ वायरल
Credit-(X)

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश: पिछले दिनों एक मछली से भरा पिकअप वाहन एक जगह टकरा गया था और पूरी मछलियां सड़क पर बिखर गई थी. वहां मौजूद लोगों में इन मछलियों को लुटने की होड़ मच गई थी. अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फतेहपुर जिले में एक शराब से भरा पिकअप पलटी हो गया, जिसके कारण बीच हाईवे पर शराब की बोतले बिखर गई और ये शराब की बोतलें लोगों को जैसे ही दिखाई दी, लोगों ने शराब की बोतलों को लूटना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है की पिकअप का सामने का टायर फटने की वजह से ये हादसा हुआ. घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 की है. ये भी पढ़े:VIDEO: शर्मनाक! सिद्धार्थनगर में मछलियों से भरा पिकअप दीवार से टकराया, आसपास खड़े लोगों में मछलियां लुटने की मची होड़, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले में शराब को लुटने लगे लोग 

हादसे के बाद शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गई थी. बताया जा रहा है की चालक शराब को आबकारी गोदाम से लादकर ठेके पर ले जा रहा था. इसी दौरान हाईवे पर ये हादसा हुआ. इस घटना के बाद काफी देर तक सड़क जाम हो गई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).