पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 9वें दिन भी भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना है दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट (Indian Oil Corporation) के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 72.87 रुपये, 74.88 रुपये, 78.43 रुपये और 75.62 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए

पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: File Photo)

पेट्रोल (Petrol)और डीजल(Diesel) के दाम में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73 रुपये प्रति लीटर से कम हो गया है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 75 रुपये लीटर और चेन्नई में 76 रुपये लीटर से कम दाम पर पेट्रोल मिलने लगा है. डीजल का भाव दिल्ली में 68 रुपये और मुबई में 71 रुपये प्रति लीटर से कम हो गया है.

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल के भाव में 37 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 36 पैसे और चेन्नई में 39 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ. डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 41 पैसे प्रति लीटर कम हुए. वहीं, मुंबई में डीजल के दाम में 44 पैसे और चेन्नई में 43 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई.

यह भी पढ़ें:- गुरुवार को भी घटे तेल के दाम, पेट्रोल 33 तो डीजल 36 पैसे हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट (Indian Oil Corporation) के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 72.87 रुपये, 74.88 रुपये, 78.43 रुपये और 75.62 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए. चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 67.72 रुपये, 69.57 रुपये, 70.89 रुपये और 71.52 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गईं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है. डब्ल्यूटीआई 51 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड