पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को आया उछाल, जानें क्या हैं आपके शहर में दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को वृद्धि दर्ज की गई. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट का सिलसिला थमने के बाद अब बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है.

फ्री मिलेगा 71 लीटर पेट्रोल (File Photo)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में सोमवार को वृद्धि दर्ज की गई. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट का सिलसिला थमने के बाद अब बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है. नए साल में पेट्रोल और डीजल के दाम में पहली बार बढ़ोतरी हुई है. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata) और मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे, जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है. चारों महानगरों में डीजल के दाम में आठ पैसे की वृद्धि की गई है.

इंडियन ऑयल (Indian oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें सोमवार को क्रमश: 68.50 रुपये, 70.64 रुपये, 74.16 रुपये और 71.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज गईं. चारों महानगरों में डीजल के दाम में क्रमश: 62.24 रुपये, 64.01 रुपये, 65.12 रुपये और 65.70 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए.

यह भी पढ़ें: सोमवार से पेट्रोल-पंपों पर मिलेगा फास्टटैग बारकोड, लोगों को टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों से मिलेगी निजात

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 57.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 48.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\