तेंदुए की खाल रखने के जुर्म में व्यक्ति को 3 साल की जेल और 10 हजार रुपये का जुर्माना
स्थानीय अदालत ने तेंदुए की खाल रखने के जुर्म में वन्यजीवों के एक तस्कर को शनिवार को तीन साल कैद की सजा सुनायी.
पिथैरागढ़ (उत्तराखंड), 27 फरवरी : स्थानीय अदालत ने तेंदुए की खाल (Leopard skin) रखने के जुर्म में वन्यजीवों के एक तस्कर को शनिवार को तीन साल कैद की सजा सुनायी. सरकारी वकील पृथ्वीराज सिंह बनकोटी ने बताया कि पिथैरागढ़ (Pithiragarh) के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर ने सुरेन्द्र सिंह को तीन साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी.
बनकोटी ने बताया कि सिंह को पहले भी तेंदुए की खाल रखने के जुर्म में सजा हो चुका है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: जौनपुर में मृत पुलिस कर्मी का हुआ तबादला, प्रशासन की यह बड़ी गड़बड़ी सूबे में बना चर्चा का केंद्र
उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी भूपेन्द्र सिंह सबूतों के अभाव में बरी हो गया. दोनों के पास से 2013 में तेंदुए की खाल मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया था.
Tags
संबंधित खबरें
Saharanpur Shocker: रेप केस से बचने के लिए युवक ने रची खुद की मौत की साजिश, कर्जदार की हत्या कर कार में जलाया शव; चार आरोपी गिरफ्तार
VIDEO: उत्तराखंड के रुद्रपुर में मंदिर के पास नमाज़ पढ़ने पर बुजुर्ग से मारपीट, गाली-गलौज और जबरन नारे लगवाने का आरोप; वीडियो वायरल, जांच शुरू
Kedarnath Opening Date 2026: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल से खुलेंगे, महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन की डेट की हुई घोषणा
Rishikesh: उफनती गंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए देवदूत बने राफ्टिंग गाइड्स; CPR देकर बचाई जान (Watch Viral Video)
\