J&K Terrorist Attack Update: पुंछ में हुए आतंकी हमले में वायु सेना का एक जवान शहीद 4 घायल, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी- VIDEO

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के जिस काफिले पर शनिवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस हमले में एक जवान के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की खबर है. घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से उत्तरी कमान के उधमपुर कमांड अस्तपाल ले जाया गया है.

Photo- IANS

Terrorist Attack in J&K Update: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के जिस काफिले पर शनिवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है. सेना के अधिकारियों के मुताबिक, आतंकी हमले में घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है, एक और सैनिक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है जबकि बाकी तीन की हालत स्थिर है. घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से उत्तरी कमान के उधमपुर कमांड अस्तपाल लाया गया है.

वायु सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पुंछ जिले में शहसितार के करीब भारतीय वायु सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने हमला किया था. सेना की स्थानीय इकाइयों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें: Terrorist Attack in Jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की आशंका, तलाशी अभियान शुरू

पुंछ में हुए आतंकी हमले में वायु सेना का एक जवान शहीद 4 घायल

जानकारी के मुताबिक, जिले के मेंढ़र इलाके में गुरसाई के जंगलों के पास शनिवार दोपहर बाद आतंकवादियों ने वायु सेना के एक वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. राष्ट्रीय राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों के दस्तों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट