देश

Omicron Variant: तमिलनाडु में जीनोम सीक्वेसिंग के लिए 28 नमूने भेजे गए

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए जोखिम वाले और गैर-जोखिम वाले देशों से आए 28 यात्रियों के नमूने भेजे हैं.

Omicron Variant: तमिलनाडु में जीनोम सीक्वेसिंग के लिए 28 नमूने भेजे गए
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File Photo)

चेन्नई, 18 दिसम्बर : तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए जोखिम वाले और गैर-जोखिम वाले देशों से आए 28 यात्रियों के नमूने भेजे हैं. मंत्री ने कहा कि इन नमूनों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा गया है.

सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि वह अपने सात दिवसीय क्वारंटीन को पूरा करने के बाद गैर-जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति मांगेंगे. यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन के मंच से गरजने वाले गुरनाम सिंह चढूनी की होगी पॉलिटिक्स में एंट्री, आज करेंगे राजनीतिक पार्टी का ऐलान

सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य में जोखिम वाले और गैर-जोखिम वाले दोनों देशों से आए 14,688 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ था, जिनमें से 70 पॉजिटिव पाये गये.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).