UP Election 2022: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का पिता को लेकर छलका दर्द, कहा- उनकी कमी कोई पूरा नहीं  कर सकता है
अब्दुल्ला खान (Photo Credits ANII)

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में दूसरे चरण के लिए रामपुर (Rampur) समेत राज्य के 9 जिलों में वोट डालें जा रहे हैं. यूपी चुनाव को लेकर ही जेल में बंद आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला खान (Abdull Khan) का पिता को लेकर दर्द छलका है. अब्दुल्ला ने कहा कि आज़म ख़ान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है.अगर किसी को ये लगता है कि किसी बेगुनाह इंसान को जेल में बंद कर देने को किसी ने अच्छा माना है तो यह भाजपा की गलतफहमी है. 10 मार्च को भाजपा शायद इसकी प्रतिक्रिया देखेगी.