देश

Video: दिल्‍ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला की चैन छिनी, घटना CCTV में कैद

देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में छिनैती की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जी हां आज राजधानी के एक रिहायशी इलाके इंद्रपुरी (Indrapuri) में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चालु रोड़ पर एक महिला की चेन छीन ली.

Video: दिल्‍ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला की चैन छिनी, घटना CCTV में कैद
राजधानी दिल्‍ली में दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला की चैन छिनी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में छिनैती की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जी हां आज राजधानी के एक रिहायशी इलाके इंद्रपुरी (Indrapuri) में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चालु रोड़ पर एक महिला की चेन छीन ली. इस छीनाझपटी में महिला सड़क पर गिर गई और बदमाश फरार हो गए. हालांकि महिला की चीख-पुकार सुनने के बाद वहां कुछ लोग पहुंचे तब तक आरोपी रफूचक्कर हो गए थे. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है.

वीडियो फुटेज के देखने पर साफ दिखता है कि, सुनसान सड़क पर काम से बाहर निकली महिला को देख बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया और गले से चेन छीनकर फरार हो गए. इस दौरान बदमाशों से हाथापाई करने में महिला सड़क पर भी गिर गई.

यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी के साथ दिल्ली के सड़क पर हुआ गलत काम, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

वीडियो देखने पर यह स्‍पष्‍ट हो जाता है कि अचानक ही दो लोग एक काले रंग की बाइक पर आए. दोनों ही बिना हेलमेट के थे. उनमें से एक ने उतरकर महिला के गले से चेन छीन ली। इस दौरान महिला ने खुद को बचाने का असफल प्रयास भी किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).