मोदी सरकार ने किसानों के विरोध में बाद शुक्रवार को तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया. सरकर द्वारा लिए गए फैसले को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. पवार ने कहा कि यूपी, पंजाब समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है. शरद पवार ने कहा कि हरियाणा, पंजाब में लोगों ने बीजेपी का बहिष्कार करना शुरू कर दिया, उन्होंने कहा कि #FarmLaws को निरस्त करने का यह फैसला इसलिए लिया. हम यह नहीं भूल सकते कि इस सरकार के कारण किसान एक साल तक धरने पर बैठने को मजबूर हुए.
As UP, Punjab elections have neared and people in Haryana, Punjab started boycotting BJP, they took this decision to repeal the #FarmLaws. We can't forget that due to this govt, farmers were forced to sit on protest for 1 year: NCP chief Sharad Pawar pic.twitter.com/6NeoHZvUWl
— ANI (@ANI) November 19, 2021












QuickLY