Navreh महोत्सव में RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए कदम उठाए सरकार

जम्मू और कश्मीर में आयोजित तीन दिवसीय नवरेह महोत्सव के समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बुधवार को अपने संबोधन में कहा कि इस साल नवरेह समारोह के आयोजन का उद्देश्य विशेष था क्योंकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आज इतिहास के एक महत्वपूर्ण बिंदु पर हैं.

आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले (Photo Credits: ANI)

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आयोजित तीन दिवसीय नवरेह महोत्सव (Navreh Mahotsav) के समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya Hosabale) ने बुधवार को अपने संबोधन में कहा कि इस साल नवरेह समारोह के आयोजन का उद्देश्य विशेष था क्योंकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Ladakh) आज इतिहास के एक महत्वपूर्ण बिंदु पर हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के हिंदुओं ने पिछले कई वर्षों में कठिन समय का सामना किया और वे अब एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि नवरेह के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एक संकल्प लिया गया कि आने वाले दिनों में कश्मीर में हिंदू परिवारों को फिर से बसाया जाएगा और अगले साल नवरेह हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी. यह भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से की पर्यावरण संरक्षण की अपील, कहा- भारत ही कर सकता है विश्व कल्याण का काम.

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि हमारे हिंदू भाई और बहन, जो कई वर्षों से कश्मीर में रहते हैं, उन सबों ने कई संकटों को झेला है और विकास की ओर अग्रसर हुए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए माहौल बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए.

ANI का ट्वीट-

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं, हमें उन्हें सलाम करना चाहिए. अनुच्छेद 370 और 35ए के निरस्तीकरण ने एक बार फिर स्थापित कर दिया है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में दत्तात्रेय होसबोले को सर्वसम्मति से आरएसएस का नया सरकार्यवाह (महासचिव) चुना गया था. इससे पहले वे संघ के सह-सरकार्यवाह थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

CJP Protest: किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान की नागरिकता पर उठाए सवाल, मुंबई पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग