RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से की पर्यावरण संरक्षण की अपील, कहा- भारत ही कर सकता है विश्व कल्याण का काम
आरसरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि विश्व कल्याण का काम भारत ही कर सकता है. हम वसुधैव कुटुंबकम को मानने वाले लोग हैं. आज पर्यावरण का संकट है. इसलिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी पहली जिम्मेदारी है. उन्होंने पेड़ लगाने, पानी बचाने और पॉलीथीनन हटाने की दिशा में कार्य करने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया.
गाजियाबाद, 19 नवंबर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि विश्व कल्याण का काम भारत (India) ही कर सकता है. हम वसुधैव कुटुंबकम को मानने वाले लोग हैं. आज पर्यावरण का संकट है. इसलिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी पहली जिम्मेदारी है. उन्होंने पेड़ लगाने, पानी बचाने और पॉलीथीनन हटाने की दिशा में कार्य करने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया. यहां सरस्वती शिशु मंदिर, नेहरू नगर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक का गुरुवार को समापन हो गया.
इस दौरान कोरोना काल की तरह आगे भी सेवा कार्यों को लगातार संचालित करने पर बल दिया गया. पर्यावरण संरक्षण की भी अपील हुई. भागवत ने कहा कि समाज समरस रहे, यह हिंदू समाज की नितांत आवश्यकता है. वर्तमान में विश्व के साथ-साथ अपना देश भी कोरोना की चपेट में आया है.
अब तक संघ ने कोरोना काल में देशवासियों की हरसंभव मदद की है. संघ को इसी तरह भविष्य में भी कार्य करना है. बैठक में सर कार्यवाह सुरेश जोशी, सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय जी होसबोले, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, मुकुंद सहित ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत के कार्यकारी मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

