नाशिक: कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत, कई घायल
महाराष्ट्र में नासिक जिले के पनगरी गांव के निकट एक कार और एक सरकारी बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी...
नासिक: महाराष्ट्र में नासिक जिले के पनगरी गांव के निकट एक कार और एक सरकारी बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात सिन्नार-शिरडी राज्य राजमार्ग पर हुई.
पुलिस के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ उस समय महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस शिरडी से मुंबई जा रही थी जबकि कार जिले में सिन्नार से कोपरगांव की ओर जा रही थी.
यह भी पढ़ें: नासिक में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित
पुलिस ने बताया, "बस की टक्कर के बाद कार में यात्रा कर रहे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बस के कुछ यात्री और इसके चालक घायल हो और उन्हें सिन्नार एवं शिरडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है."
Tags
संबंधित खबरें
Ramadan Time Table Mumbai, Pune, Nashik: भारत में कल से शुरू हो सकता है रमजान का पाक महीना? जानें मुंबई, पुणे, नासिक के सेहरी-इफ्तार का सही समय और पूरा टाइम-टेबल
नाशिक के आराई गांव में 'एआई भूत' का खौफ: पुलिस ने किया पर्दाफाश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Rajasthan Budget 2026: बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सड़कों और सेतुओं के लिए की ₹1,800 करोड़ की घोषणा
Maharashtra Civic Poll 2026: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला; महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव की गिनती के बीच 'वोट चोरी' का लगाया आरोप
\