Mumbai News: अँधेरी इलाके में एक 19 वर्षीय छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, अवसाद बना मौत का कारण
Representational Image

Mumbai News: मुंबई के अँधेरी इलाके से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा ने बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर अपनी जान दे दी. यह दुखद घटना पश्चिमी उपनगर अंधेरी में एसवी रोड पर मिलियनेयर हेरिटेज सोसाइटी में हुई. पीड़ित विधि प्रमोद कुमार सिंह, जो विले पार्ले में मीठीबाई कॉलेज की छात्रा थी, पिछले कुछ वर्षों से पेइंग गेस्ट के रूप में इमारत में रह रही थी, जबकि उसके परिवार के सदस्य पड़ोसी ठाणे में रहते हैं. डी एन नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से एक पन्ने का नोट मिला है जिससे पता चलता है कि पीड़िता अवसाद से जूझ रही थी, जिसके कारण उसने यह कठोर कदम उठाया. फ़िलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

देखें ट्वीट: