मुंबई मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में Ritu Tawade और संजय घाडी निर्विरोध चुने गए; सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने दी बधाई; VIDEO

इस ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद बीएमसी मुख्यालय पहुंचे. दोनों नेताओं ने नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को बधाई दी.

(Photo Credits Twitter)

Mumbai Mayor Election: देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को बुधवार को अपना नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रितु तावड़े (Ritu Tawde) को निर्विरोध मुंबई का मेयर चुना गया है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाडी (Sanjay Ghadi) निर्विरोध डिप्टी मेयर बने हैं. विपक्षी दलों द्वारा नामांकन न भरे जाने के कारण दोनों का निर्वाचन तय प्रक्रिया के तहत निर्विरोध संपन्न हुआ.

सीएमऔर डिप्टी सीएम ने दी बधाई

इस ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद बीएमसी मुख्यालय पहुंचे. दोनों नेताओं ने नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को बधाई दी. मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह मुंबई के विकास के नए युग की शुरुआत है और अब डबल इंजन की सरकार बीएमसी के माध्यम से मुंबई की रूपरेखा पूरी तरह बदल देगी.  यह भी पढ़े:  Manjusha Nagpure Pune New Mayor: पुणे नगर निगम में BJP का दबदबा, मंजूषा नागपुरे निर्विरोध चुनी गई नई मेयर

सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने दी बधाई

44 साल बाद बीजेपी का मेयर

यह चुनाव बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी को करीब 44 साल बाद मुंबई का मेयर पद मिला है. इससे पहले 1982-83 में बीजेपी के प्रभाकर पाई मुंबई के मेयर बने थे. रितु तावड़े घाटकोपर इलाके से तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं और वे बीएमसी में शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

विपक्ष ने क्यों नहीं उतारा उम्मीदवार?

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और अन्य विपक्षी दलों ने इस बार चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया. आंकड़ों के लिहाज से महायुति (BJP-शिंदे सेना) के पास 227 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए जरूरी 114 से अधिक (कुल 118) पार्षद थे. विपक्ष के पीछे हटने से 25 साल से चला आ रहा ठाकरे परिवार का बीएमसी पर वर्चस्व भी आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है.

मुंबई के विकास का नया विजन

पदभार संभालने के बाद मेयर रितु तावड़े ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मुंबई को सुरक्षित, स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है. उन्होंने बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात कही. संजय घाडी, जो कि वार्ड नंबर 5 से पार्षद हैं, अगले 15 महीनों तक डिप्टी मेयर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.

Share Now

\