Mumbai House Collapse: भारी बारिश के बीच भांडुप में ढहा मकान, एक की मौत
Died (Photo Credits PTI)

मुंबई में भारी बारिश के बीच 19 जुलाई को घर गिरने की घटना सामने आई. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई के भांडुप इलाके में एक घर ढह गया. बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने कहा, घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं एक अन्य घटना में ठाणे शहर में दो आवासीय परिसरों के बीच बनी दीवार का एक हिस्सा बुधवार को सुबह एक बड़े पेड़ के गिरने के बाद ढह गया. पंचपखाड़ी क्षेत्र में स्थित आवासीय परिसर में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.