मुंबई: अब्दुल रहमान स्ट्रीट स्थित बिल्डिंग में लगी आग, आग बुझाने के दौरान दम घुटने से फायर फाइटर अस्पताल में भर्ती

मुंबई के अब्दुल रहमान स्ट्रीट पर स्थित बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है. ये मामला तीन अगस्त को दक्षिण मुंबई के मस्जिद इलाके की चार मंजिला व्यावसायिक इमारत का है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. मुंबई फायर ब्रिगेड के प्रमुख पी.एस. राहंगडाले ने बताया कि, 'फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को आज सुबह 4.24 बजे एक फोन आया

नवरंग इमारत में लगी आग, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

मुंबई के अब्दुल रहमान स्ट्रीट पर स्थित बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है. ये मामला तीन अगस्त को दक्षिण मुंबई के मस्जिद इलाके की चार मंजिला व्यावसायिक इमारत का है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. मुंबई फायर ब्रिगेड के प्रमुख पी.एस. राहंगडाले ने बताया कि, 'फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को आज सुबह 4.24 बजे एक फोन आया, जिसमें चेतावनी दी गई है कि अब्दुल रहमान सड़क पर स्थित नवरंग बिल्डिंग में एक बड़ी आग लग गई है," उन्होंने बताया कि हमने तुरंत चार अग्निशमन दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा. आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जो बिजली के तारों और मचान और मेजेनाइन फर्श तक ही सीमित था. आग के कारण घने धुएं ने इमारत को घेर लिया, जिससे बचाव अभियान के दौरान कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था.

 यह भी पढ़ें: मुंबई: वडाला के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 15 लोग घायल

दमकल कर्मियों ने कुछ लोगों को इमारत की ऊपरी मंजिलों से बचाया. अग्निशमन अभियान के दौरान एक फायरफाइटर को दम घुटने की वजह से अस्पताल ले जाना पड़ा. घटनास्थल पर अब भी बचाव कार्य जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड