मुंबई के गोरेगांव इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां

मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है. गोरेगांव की गोकुलधाम सोसाइटी (GokulDham Society) के सामने जंगल में भीषण आग लगी है. बताया जा रहा है कि शाम साढ़े छह बजे यह आग लगी थी.

मुंबई के गोरेगांव इलाके में लगी भीषण आग (Photo Credits: Twitter)

मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है. गोरेगांव की गोकुलधाम सोसाइटी (GokulDham Society) के सामने जंगल में भीषण आग लगी है. बताया जा रहा है कि शाम साढ़े छह बजे  यह आग लगी थी. वन रक्षकों और दूसरे अधिकारियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है. अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. खबरों की माने तो पहले आर ऐ कॉलोनी के पास यह आग लगी थी और फिर कॉलोनी के चार किलोमीटर के हिस्से में आग फैलती गई.

दमकल की दस गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का कार्य जारी है.अभी तक कोई भी जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:-  मुंबई से सटे भिवंडी के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाडियां मौके पर

बता दें कि कुछ दिन पहले भी मुंबई के फिल्मसिटी में आग लगने की खबर सामने आई थी. उस वक्त वहां शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' की डबिंग चल रही थी. शाहरुख खान भी वहां पर मौजूद थे लेकिन उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा था. सेट पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित थे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट