Mumbai Hit and Run: मुंबई में वर्सोवा बीच पर सो रहे शख्स को कार ने कुचला, दो गिरफ्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है. वर्सोवा बीच पर सो रहे एक शख्स को कार ने रौंद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वर्सोवा बीच पर 36 वर्षीय एक रिक्शा चालक सो रहा था.

Credit -(Photo : X)

मुंबई, 14 अगस्त : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है. वर्सोवा बीच पर सो रहे एक शख्स को कार ने रौंद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वर्सोवा बीच पर 36 वर्षीय एक रिक्शा चालक सो रहा था. तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया. इस हादसे में उसकी मौत हो गई.

मृतक रिक्शा चालक की पहचान गणेश यादव के रूप में हुई है. गणेश और उसका दोस्त बबलू श्रीवास्तव गर्मी के चलते वर्सोवा बीच पर सोने के लिए गए थे. इसी दौरान एक सफेद रंग की एसयूवी कार ने गणेश को कुचल दिया. गणेश के चीखने की आवाज सुन बबलू की नींद भी टूट गई. बबलू ने देखा कि एक कार ने उसके साथी गणेश को कुचल दिया है. कार में सवार दो लोगों ने गणेश को उठाने की भी कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. जिसके बाद कार सवार दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. यह भी पढ़ें : On This Day In 1990: आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था पहला अंतरराष्ट्रीय शतक, 17 साल की उम्र में किया था कमाल

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही वर्सोवा पुलिस मौके पर पहुंची और गणेश को कूपर अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.वर्सोवा पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक और उसके दोस्त को कुछ ही घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय निखिल जावले और 33 वर्षीय शुभम डोंगरे के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अंधेरी कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट