Mumbai: शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits File)

मुंबई में एक महिला से शख्स पर शादी का वादा कर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस ने बताया, 'एक 21 वर्षीय महिला ने बृजेश पाल (22) पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. डिंडोशी थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को कल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा.'