Mumbai: मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने से मां ने मना किया, 16 वर्षीय लड़के ने ट्रेन के सामने आकर की खुदकुशी- शव बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: पीटीआई )

मुंबई: मोबाइल फोन (Mobile Phone) पर बच्चों द्वारा  ऑनलाइन गेम  खेलने की लत बढ़ते ही जा रही है.  ऐसे में उन्हें गेम खेलने से मना करने पर वे नाराज हो जाते हैं. या फिर गलत कदम उठा लेते हैं. उनके गलत कदम का दुख उनके माता-पिता को भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला मुंबई से आया है. जहां एक मां ने अपने 16 वर्षीय लड़के को मोबाइल पर गेम खेलने से मना कर दिया. जिसके बाद लड़के ने ख़ुदकुशी कर लिया. लड़के का शव मलाड और कांदिवली स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था. गुरुवार को  डिंडोशी पुलिस स्टेशन ने लड़के के शव को बरामद करने के बाद इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार लड़के के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ हैं.