देश

Hathras: हाथरस में नूंह जैसी वारदात, बदमाशों ने दरोगा व हेड कांस्टेबल पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर

यूपी के हाथरस (Hathras) में अब नूंह जैसी वारदात सामने आई है. कोतवाली हाथरस जनपद क्षेत्र के केशोपुर चौकी पर शुक्रवार शाम चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के ऊपर कार सवारों ने कार चढ़ा दी. हादसे में एक दरोगा व हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Hathras: हाथरस में नूंह जैसी वारदात, बदमाशों ने दरोगा व हेड कांस्टेबल पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
घायल पुलिसकर्मी (Photo: Twitter)

लखनऊ: यूपी के हाथरस (Hathras) में अब नूंह जैसी वारदात सामने आई है. कोतवाली हाथरस जनपद क्षेत्र के केशोपुर चौकी पर शुक्रवार शाम चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के ऊपर कार सवारों ने कार चढ़ा दी. हादसे में एक दरोगा व हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

केशवपुर चौकी प्रभारी आनंद चौधरी व अन्य पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर शुक्रवार शाम चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक बाइक सवार द्वारा 112 व जंक्शन पुलिस को सूचना मिली कि आर्टिका कार में सवार कुछ व्यक्ति उसके साथ मारपीट व अभद्रता कर भाग रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने कार का पीछा किया. यह भी पढ़े: Nuh DSP Murder Case: डीएसपी सुरेंद्र सिंह हत्या मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

कार केशोपुर पुलिस चौकी पर आती हुई दिखाई दी. वहां चौकी प्रभारी आनंद कुमार हेड कांस्टेबल विनोद व अन्य पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे. पुलिस कर्मियों ने कार को रुकवाने की कोशिश की लेकिन, कार चालक ने बैरियर को टक्कर मारते हुए पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).